उदयपुर : बाइक सवार पति-पत्नी को सड़क क्रॉस करते समय ऑडी ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
By: Ankur Tue, 01 Feb 2022 11:35:52
उदयपुर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां सड़क क्रॉस करते समय ऑडी ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ऑडी कार मालिक मौके से फरार हो गया। हेड कॉन्स्टेबल मंगल सिंह ने बताया कि मौके से मिली कार से उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। कार की दोनों नंबर प्लेट भी टूटी मिली है। मृतक में युवक भुरालाल और उसकी दूसरी पत्नी मेतकी बाई थी। भुरालाल के घर में अब केवल पहली पत्नी और एक बेटा है।
हादसा गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर जसवंतगढ़ के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। झाड़ोली गांव निवासी भूरालाल (32) और उसकी दूसरी पत्नी मेतकी बाई (24) किसी काम से जसंवतगढ़ आए थे। दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। हाईवे क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आई सफेद ऑडी कार ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर से दोनों को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय दोनों ने ज्यादा खून बहने से दम तोड़ दिया। मेतकी भुरालाल की दूसरी पत्नी थी। कुछ सालों पहले ही उनकी शादी हुई थी। भुरालाल राजकोट में एक धर्मशाला में सहायक का काम करता था। वो करीब 1 महीने पहले ही छुटिट्यां लेकर अपने गांव आया था।
ये भी पढ़े :
# REET पेपर लीक में हो रहे खुलासे पर बोले सचिन पायलट, बड़े पदों तक मिले सख्त सजा
# छत्तीसगढ़ : संक्रमण दर में कमी के बावजूद बढ़े मौत के आंकड़े, 3241 नए संक्रमित जबकि 16 लोगों की हुई मौत
# इन बॉडी केयर टिप्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप, मिलेगी दमकती त्वचा